चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
प्रेस विज्ञप्ति
विष्व मलेरिया दिवस के अवसर पर प्रचार-प्रसार रेली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना,
जिले भर में मच्छररोधी एवं जागरूकता गतिविधियां का हुआ आयोजन
जैसलमेर ्मु्ख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 राजेन्द्र कुमार पालीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 अप्रेल 2026 को विष्व मलेरिया दिवस आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि जैसलमेर शहरी क्षैत्र में मलेरिया सम्बन्धी जागरूकता के लिये शनिवार को उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वा) डॉ0 एम.डी. सोनी ने सीएमएचओ कार्यालय स्वास्थ्य भवन परिसर से प्रचार-प्रसार रेली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया , इस अवसर पर मनोज कुमार वासु, धर्मेन्द्रसिंह, एएनएम प्रषिक्षण केन्द्र वार्डन पूजा कुमारी एवं प्रषिक्षणार्थी एएनएम उपस्थित थी। डॉ0 सोनी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष विष्व मलेरिया दिवस की निर्धारित थीम “Driven to End Malaria: Now We Can. Now We Must” के आधार पर जिले भर में विभागीय कार्मिको द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया
डॉ0 सोनी ने बताया कि विष्व मलेरिया दिवस पर जिले के सभी चिकित्सा अधिकारीयों ने अपने कार्य क्षैत्र में विभागीय कार्मिको के सहयोग से समुदाय स्तर पर मच्छररोधी गतिविधियां एवं आमजन को मलेरिया के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिये आवष्यक प्रचार-प्रसार सम्बन्धी गतिविधियों का आयोजन किया गया है। विभागीय कार्मिको ने आमजन को बुखार आना, सिर दर्द, बदन दर्द, ठण्ड लगना आदि मलेरिया रोग के लक्षण से ग्रसित होने पर तत्काल नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में जाकर चिकित्सक से आवष्यक परामर्ष व उपचार लेने तथा मलेरिया रोग से बचाव के लिये मच्छरदानी का प्रयोग करने, अपने घरो तथा आसपास पानी को इक्ठठा नही होने देने, घरो में साफ सफाई रखने, सप्ताह में एक बार कुलरों व परिंडो की सफाई अवष्य करने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
जैसलमेर
