*ब्यावर जिले में ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ, 28 अप्रैल को कलेक्टर परिसर से होगी शुरुआत*
शम्भू दयाल व्यास, ब्यावर
ब्यावर 28 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे जिला कलेक्टर परिसर से ग्राम रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा*
ब्यावर, 27 अप्रैल। राजस्थान सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु संचालित “ग्राम रथ अभियान” के अंतर्गत LED मोबाइल वैन के माध्यम से गाँव-गाँव में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट ने बताया कि अभियान 27 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर आगामी 15 दिनों तक संचालित रहेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत जयपुर स्थित HCM RIPA से ग्राम रथों को रवाना किया गया।
शम्भू दयाल व्यास
ब्यावर (मातृभूमि न्यूज़)जिले में 28 अप्रैल 2026 से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ग्राम रथों का संचालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे जिला कलेक्टर परिसर, ब्यावर से ग्राम रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
अभियान के दौरान रथों में रखी गई सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, जिनका संकलन कर जिला स्तर पर भेजा जाएगा। साथ ही ‘GRAM’ से जुड़े 13 विभाग—कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास—द्वारा योजनाओं की प्रचार सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
राजस्थान सरकार सुशासन, सेवा एवं अंत्योदय के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत स्तर तक “ग्राम विकास रथ यात्रा” का विस्तार कर रही है। ये रथ प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुँचकर आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि अन्नदाता के सशक्तीकरण में ही देश की समृद्धि निहित है।
सभी जनप्रतिनिधियों, किसानों, युवाओं एवं आमजन से अपील की गई है कि वे इस अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता कर योजनाओं का लाभ उठाएँ।
