BHILWARA // बिजली विभाग की लापरवाही ने ली जान? ग्रामीणों ने लगाए आरोप

बिजोलिया में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना क्षेत्र के राणा जी का गुड़ा गांव में गुरुवार दोपहर की है। हेल्थ कांस्टेबल हरि सिंह ने बताया राणा जी का गुड़ा निवासी युवराज भट्ट 38 पुत्र नारायण भट्ट गुरुवार दोपहर में चौराहे पर बबूल के पेड़ के नीचे खड़ा था।

BHILWARA तभी उसने हाथ पेड़ पर रख दिया लेकिन पेड़ के तने में करंट प्रवाहित हो रहा था। बुरी तरह तड़पता रहा आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद लकड़ी के डंडों से उसे अलग किया। परिजन तत्काल उसे बिजोलिया अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
BHILWARA परिजनों का आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है। मृतक के भाई राम रतन ने बताया यह तार बिजली विभाग ने असुरक्षित तरीके से पेड़ की टहनी से बांध रखा था। अचानक तहनी से टूटकर कट प्रवाहित तार युवराज के ऊपर गिर गया। जिससे वह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तेजी से बढ़ती भीड़ को देखकर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात पर नियंत्रण पाया। इसी दौरान मृतक के भाई राम रतन की तबीयत बिगड़ गई। जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम तक प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता चलती रही। लेकिन परिजन मांगे पूरी होने तक शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए और अस्पताल के बाहर नारेबाजी करते रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/reels
भीलवाड़ा से अकरम शाह की रिपोर्ट
PALI // मोबाइल टावर से बैटरियों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
BANSWARA // किसान को मिला सम्मान, खाते में पहुंची 20वीं किश्त
