जैसलमेर सरकार पंचायती राज एवं निकाय चुनाव कराने में नाकाम धनदेव संगठन बढाओ

सरकार पंचायती राज एवं निकाय चुनाव कराने में नाकाम धनदेव संगठन बढाओ, लोकतंत्र बचाओं अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम के तत्वावधन में मण्डल कांग्रेस कमेटी झिंझनियाली की जन जागरूकता बैठक आयोजित ।

जैसलमेर। संगठन बढाओ, लोकतंत्र बचाओं अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम के तत्वावधान में मण्डल कांग्रेस कमेटी फतेहगढ की जन जागरूकता बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत मोढा के बोगनियाई मुख्यालय पर किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जैसलमेर के पूर्व विधायक श्री रूपाराम धनदेव ने बताया कि वर्तमान सरकार पंचायती राज चुनाव व निकाय चुनाव समय पर नहीं करवा रही हैं। पंचायती राज विभाग व नगरीय निकायों में जनता का कोई प्रतिनिधि नहीं हैं, इससे आमजन के कोई कार्य नहीं हो रहे हैं, जिससे प्रदेश की जनता में आक्रोश हैं। श्री धनदेव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का प्रतिनिधित्व जरूरी हैं, वर्तमान सरकार जानबुझकर चुनाव किसी न किसी बहाने आगे खिचकाने का काम कर रही हैं जो आमजन के हित में नहीं हैं। इस अवसर पर बलॉक कांग्रेस कमेटी सम के अध्यक्ष श्री मुराद फकीर साहब ने कहा कि आज पूरे देश को कांग्रेस की जरूरत हैं, वर्तमान सरकार में हर व्यक्ति अपने को ठगा महसूस कर रहा हैं, इसलिए आगामी किसी भी चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत करना हर कांग्रेस कार्यकर्ता का कर्तव्य रहेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झिंझनियाली मंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों के अध्यक्ष भी बनाये गये तथा उनको कांग्रेस की रीति-नीति को आमजन तक पंहुचाने हेतु कहा गया। इस मौके पर श्री दिलीपसिंह जी भाटी मण्डल अध्यक्ष, श्री जालमसिंह जी सिंहड़ार, श्री नीम्बसिंह जी भाटी, श्री खेतसिंह जी बईया, श्री जम्मे खान जी, श्री मोहनसिंह राजपुरोहित, श्री मिश्रीसिंह राजपुरोहित, श्री खेताराम भाडली, श्री बाबुराम लखा, श्री धनसिंह मोढा, श्री अशोक सैन मण्डाई, श्री हरचन्दराम रणधा, श्री सफे खान, श्री नखतसिंह तेजमालता, श्री चौखाराम, श्री भाखरसिंह, श्री उस्मान खान, श्री ताराराम जी, श्री ईश्वरसिंह, श्री मगाराम सुथार, श्री जसवन्तसिंह झिंझनियाली श्री दीनदयालसिंह, श्री अभेयसिंह जोगीदास का गांव सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम के पदाधिकारी / सदस्यगण एवं मण्डल कांग्रेस कमेटी फतेहगढ के पदाधिकारीगण / सदस्यगणों सहित कांग्रेस के नेतागण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री धनपतसिंह मोढा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *