जन सहयोग से भगवतगढ विध्यालय में होगे विकास कार्य

जनसहयोग द्वारा भगवतगढ़ विद्यालय में 1.95 लाख के होंगे भौतिक विकास कार्य
सवाई माधोपुर (बृजेश त्रिवेदी)
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सवाई माधोपुर जिले में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” ग्रामीण समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी को निरंतर सशक्त बना रही है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों के भौतिक एवं शैक्षिक विकास के लिए जनसहयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे समाज और शिक्षा के बीच मजबूत संबंध स्थापित हो रहे हैं।
इसी क्रम मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवतगढ़ के भौतिक विकास के लिए ग्रामवासियों ने सामूहिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। ग्रामवासियों के सामूहिक जनसहयोग से कुल 78 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर विद्यालय को दान स्वरूप प्रदान की गई है। ग्रामीणों की यह सहभागिता शिक्षा के प्रति उनकी सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी को दर्शाती है।
उक्त सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने के लिए प्रधानाचार्य ब्रज मोहन मीणा एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता को सौंपा गया।
कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना ने बताया कि जनसहयोग से प्राप्त 78 हजार रुपए की राशि पर राज्य सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत लगभग राज्यांश 1 लाख 17 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार विद्यालय को कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 95 हजार रुपए की राशि उपलब्ध होगी।
इस राशि का उपयोग विद्यालय में शौचालय मरम्मत,चार दिवारी मरम्मत सहित अन्य आवश्यक भौतिक विकास कार्यों के लिए किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सकेगा। उल्लेखनीय है विगत सप्ताह भी विद्यालय को जनसहयोग से प्राप्त 75 हजार रुपए की राशि मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना में जमा करवाई गई थी।
इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी पुखराज गौड़ विद्यालय स्टाफ से धर्म सिंह गुर्जर, वरिष्ठ सहायक विश्वेंद्र गुर्जर इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *