टोंक से एस रहमान।छोटे शहरों की प्रतिभाओं को मिला मंच, “मिस एंड मिसेज बनास 2026” के दूसरे ऑडिशन का भव्य आयोजन किया गया।

नटराज स्टूडियोज़ द्वारा आयोजित मिस एंड मिसेज बनास 2026 के दूसरे ऑडिशन राउंड का आयोजन सोमवार को निजी होटल में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में टोंक सहित आसपास के कई शहरों से आई प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।

टोंक में पहली बार किसी बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य छोटे शहरों की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी कला और क्षमता को बड़े स्तर पर प्रदर्शित कर सकें। यह आयोजन पूर्ण रूप से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित है तथा इसके माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले में नारी सम्मान एवं महिला जागरूकता से जुड़ी प्रेरणादायक नारीप्रधान नाटिकाओं के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का भी उद्देश्य रखा गया है।


ऑडिशन राउंड में जयपुर से आई प्रसिद्ध मॉडल एवं अभिनेत्री लवीना चोइथरामानी तथा साक्षी खंडेलवाल ने जज के रूप में प्रतिभागियों की प्रतिभा का आकलन किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का सफल संचालन एंकर डी. डी. मंगल द्वारा किया गया। वहीं फोटोग्राफी की जिम्मेदारी गौरव सोनी एवं उनकी टीम ने संभाली। आयोजन को सफल बनाने में टीम नटराज से अजय नटराज एवं अंजली जैन ने विशेष भूमिका निभाई और कार्यक्रम का बेहतरीन प्रबंधन किया। कार्यक्रम में रील मेकर के रूप में अजय ने अपनी सेवाएँ दीं। इस अवसर पर सुनील बंसल,अनिल विजय हर्षित बंसल, प्रबल बंसल, योगिता विजय, हिमांशु जैन, परीक्षित साहू, अजय रीलमेकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में मिस एंड मिसेज बनास 2026 के फाउंडर डायरेक्टर जी. नटराज ने सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बताया कि मिस एंड मिसेज बनास 2026 का ग्रैंड फिनाले जल्द ही भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *