जैसलमेर

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
*इमैनुएल मिशन स्कूल में iStart जागरूकता कार्यशाला का आयोजन*
जैसलमेर,
राज्य में नये उद्यमों को प्रोत्साहन देने के लिए राजस्थान सरकार एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की महत्त्वाकांक्षी iStart परियोजना के तहत जिले के इमैन्युअल मिशन स्कूल में iStart जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जैसलमेर की संयुक्त निदेशक जयश्री ने बताया कि इस कार्यशाला में विद्यालय के 157 छात्र/छात्राऐं उपस्थित रहे। सत्र के दौरान iStart राजस्थान पहल के मुख्य उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा युवा छात्र उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सरकार द्वारा दिये जाने वाले वित्तीय अनुदान, विभिन्न लाभों एवं सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में विद्यालय प्राचार्य, iStart जूनियर डोमेन एक्सपर्ट शक्ति भूषण तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
—000–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *