चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर *जिला कलक्टर ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक,*
*सडक सुरक्षा के उपायों को गभीरता से ले, *
*समय पर करे पालना-जिला कलक्टर*
जैसलमेर, 15 मई। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने जिला सडक सुरक्षा समिति से जुडे अधिकारियो को निर्देश दिए कि वे सडक सुरक्षा के उपायो के संबंध दिए निर्देशों की गभ्ंाीरता से समय पर पालना सुनिश्चित करें। उन्होने एनएचएआई के अधिकारीं को निर्देश दिए कि वे टोल नाका तनोट सडक पर टोल प्लाजा की कार्ययोजना बनाकर रामगढ व लाणेला में स्थाई व्यवस्था सुनिश्ति करे। इसके साथ डाबला में जल भराव की समस्या के समाधन के लिए पुलिया निर्माण की कार्ययोजना बनाकर स्वीकृत कराने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्री सभागार में आयोजित जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के साथ ही अन्य सम्बधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला कलक्टर ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्णयो की विस्तार से समीक्षा की एवं विभागों द्वारा की गई अनुपालना पर चर्चा करते हुए निर्दंेश दिए कि वे सडक सुरक्षा उपायों को गभ्ंाीरता से लेकर समय पर कार्यवाही सुनिश्चित करंे। उन्होंने सिविल एयरपोर्ट चौराहा के सबंध में एनएचएआई व युआईटी के अधिकारी को जंक्शन का रिडिजाईन कर आवश्यक कार्यवाही कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे नई बसों के चलाने से पूर्व सेफ्टी के अनुसार जांच कर उचित कार्यवाही करावें। उन्हांेने एनएचएआई के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे हाईवे पर पशुओं की सुरक्षा के लिए पशु सीगों पर अभियाान चलाकर रिफलेक्टर लगााने की कार्यवाही करावें ।
जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेेक शिवहरे जिला परिवहन अधिकारी को निर्देंश दिए कि वे अभियाान चलाकर टेक्टरों के पीछे रिफ्लेक्टर लगााने की कार्यवाही करावें। उन्होने एनएचएआई के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे हाईवे पट्रोलिग वाहन का प्रभावी ढग से सचालन करावें ताकि सडक दुर्घटना के समय त्वरित कार्यवाही के लिए काम आ सके। उन्होंने बताया कि दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा एवं हेलमेट नहीं पहनने वालो के विरूद्व चालान काटने की कार्यवाही की जाएगी।
अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रेमसुख जयपाल नें बैठक मे एजेण्डवार बिन्दुओ को विस्तार से रखा एवं गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में युआईटी सचिव सुखराम पिण्डेल, आयुक्त नगरपरिषद लजपाल सिंह सोढा, परियोजना निदेशक आरएसआरडीसी महेन्द्र सौंलकी, अधीक्षण अभियंता जलदाय केण्सीण् मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेन्द्र पालीवाल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जैसलमेर
