चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
ब्लॉक मोहनगढ़ व जैसलमेर शहरी क्षेत्र की आशाओ, एएनएम व सीएचओ का आउटरीच डिजिटल हेल्थ सर्वे एंड सर्विसेज संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित* जैसलमेर, 31 मार्च 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य भवन सभागार में मंगलवार को ब्लॉक मोहनगढ़ व जैसलमेर शहरी क्षेत्र में कार्यरत आशाओं, एएनएम व सीएचओ का आउटरीच डिजिटल हेल्थ सर्वे एंड सर्विसेज संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ पालीवाल ने उपस्थित संभागीयो को बताया कि आउट रिच मोबाईल एप्लीकेशन का उद्देश्य परिवारों का डिजिटल स्वास्थ्य सर्वे करना, लाभार्थियों की जानकारी दर्ज करना, समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना तथा डाटा आधारित निर्णय लेने में सहायता प्राप्त करना है, उन्होंने मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से विभागीय कार्मिकों द्वारा अपने कार्य क्षेत्र के शत प्रतिशत परिवारों का डिजिटल सर्वे, स्वास्थ्य सेवाओं की एंट्री और ट्रैकिंग करने के निर्देश दिए तथा आउट रिच मोबाइल ऐप में एनसीडी सर्वे , योग्य दंपति सर्वे , गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, प्रसव एवं प्रसवोतर देखभाल तथा टीकाकरण सेवाएं संबंधी कार्यों की एंट्री भी होगी, आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उमेश पारीक , सुभाष ,गीता माली व भंवर पंवार द्वारा आउट रिच मोबाईल एप्लीकेशन को डाउनलोड करने, लॉगिन करने, परिवारों को जोड़ने, सीबैक फॉर्म भरने, योग्य दंपति सर्वे, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करने, डेटा सत्यापन करने, डैश बोर्ड का उपयोग आदि समस्त प्रक्रियाओं की जानकारी पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रदान की गई
जैसलमेर ब्लॉक मोहनगढ़ व जैसलमेर शहरी क्षेत्र की आशाओ,
