जयपुर में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। दोनों महिलाएं उछलकर 20 फीट दूर जा गिरीं। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना 14 मई की है। अब घटना का सीसीटीवी सामने आने के बाद मृतक महिलाओं के परिवार ने सोमवार शाम मामला दर्ज करवाया।
घटना जगतपुरा क्षेत्र के रामनगरिया थाना इलाके में 14 मई की शाम करीब 5:30 बजे जगतपुरा पुलिया के पास हुई।
एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया- हादसे में जगतपुरा के पूनम विहार की रहने वाली सुनिता बैरवा (51) पत्नी ओमप्रकाश और सुगना देवी (50) पत्नी जगदीश कुमार की मौत हो गई। दोनों सहेलियां थीं। गुरुवार दोपहर को सुनिता रेलवे कॉलोनी आनंद विहार में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई थी। सुगना अपने बेटे की शादी की बात करने जेठ के घर गई थी। इस दौरान सुगना भी साथ थी।
शाम करीब 5 बजे रिश्तेदार से मिलकर वापस घर जाने के लिए निकल गई थीं। करीब आधे घंटे बाद बीएल हॉस्पिटल के सामने जगतपुरा पुलिया से रोड क्रॉस कर रही थीं। जगतपुरा के 7 नंबर चौराहे की ओर से आई ओवर स्पीड बाइक ने दोनों को चघटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके। हालांकि घटना के कई दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
बाइक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने गंभीर हालत में दोनों महिलाओं को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान दोनों महिलाओं की मौत हो गई। रामनगरिया थाना पुलिस ने जयपुरिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों की ओर से घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर बाइक सवार के टक्कर मारकर भागने की करतूत कैद मिली। रामनगरिया थाने में फुटेज के आधार पर परिजनों ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
