नाचना
तहसील कार्यालय पर ताले, निरीक्षण में अधिकारी भी नहीं मिले
नाचना। सरकारी व्यवस्था की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां उपनिवेश तहसील नंबर-1 का कार्यालय खुद ही बंद मिला। उपखंड अधिकारी पोकरण एवं अतिरिक्त कार्यभार उपयुक्त उपनिवेशन नाचना ने बुधवार दोपहर बाद करीब 3pmके आस पास
अचानक निरीक्षण के दौरान पूरे कार्यालय पर ताले लटके नजर आए और जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी मौके से नदारद मिले। उपखंड अधिकारी पोकरण ने बताया कि
निरीक्षण के लिए पहुंचे पर कार्यालय में सन्नाटा पसरा मिला। रिकॉर्ड रूम से लेकर बाबू कक्ष तक कहीं भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। कुर्सियां खाली पड़ी थीं और जरूरी फाइलों को संभालने वाला भी कोई नहीं मिला, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस लापरवाही का खामियाजा आम जनता और खासकर किसानों को भुगतना पड़ रहा है। दूर-दराज और सीमावर्ती क्षेत्रों से लोग अपने कार्यों के लिए तहसील कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन यहां बंद कार्यालय देखकर मायूस होकर लौटना पड़ता है। कई किसानों ने बताया कि वे कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार कार्यालय बंद ही मिलता है।
यह मामला केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बाहर राज्यों तक इसकी गूंज पहुंच रही है। बाहरी राज्यों से आए लोगों ने भी इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताई है और समय पर कार्य नहीं होने से परेशानी जाहिर की है।
प्रशासनिक अनुशासन पर उठे इन सवालों के बीच अब यह देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं और आमजन को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
जैसलमेर नाचना तहसील कार्यालय पर ताले, निरीक्षण में अधिकारी भी नहीं मिले
