BIKANER // बीकानेर में पुलिस की एरिया डोमिनेशन कार्रवाई, 32 वांछित अपराधी दबोचे

BIKANER

BIKANER // इनामी बदमाश, हिस्ट्रीशीटर और NDPS के 5 आरोपी समेत 32 फरार अपराधी बीकानेर पुलिस के शिकंजे में

BIKANER
BIKANER

जिले में संगठित अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में जिले भर में एक साथ की गई इस कार्रवाई में कुल 32 स्थायी वारंटी, उद्घोषित और फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

BIKANER
BIKANER

इनमें एक इनामी बदमाश, एक हिस्ट्रीशीटर और एनडीपीएस एक्ट के 5 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने 10000 रुपये के इनामी अपराधी मुरलीधर उर्फ मुलाराम कुम्भाराम जाट (उम्र 21 वर्ष, निवासी नोखा गांव) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना नोखा में केस संख्या 209/05.04.2024 के तहत धारा 450, 341, 376डी, 354, 354(घ), 506, 34 IPC, पोक्सो एक्ट की धारा 3/4(2), और IT एक्ट की धारा 67, 67A में प्रकरण दर्ज है।

BIKANER
BIKANER

इसके अलावा, हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद इरफान उर्फ मोडिया (पुत्र गन्नी मोहम्मद, उम्र 22, निवासी कुचिलपुरा) को पुलिस थाना सदर द्वारा धारा 170 BNS में गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 25 किलो डोडा/पोस्त, 294 ग्राम गांजा, 512 ग्राम अफीम जब्त की है।

वहीं पुलिस थाना नयाशहर क्षेत्र में 12 ड्रमों में भरा कुल 3170 लीटर अवैध डीजल और एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया। इस समन्वित कार्रवाई में कुल 400 पुलिसकर्मियों की 20 टीमों ने 25 स्थानों पर दबिश दी। अभियान को पूरी तरह गोपनीय, सुनियोजित और तेज़ गति से अंजाम दिया गया।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से शिव तवनिया की रिपोर्ट

BIKANER //छत्तरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार असलम शाह पीर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *