BARAN// बचत के उत्सव’ संग मोदी सरकार की ‘नागरिक देवो भवः’ की परिकल्पना साकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए #NextGenGSTReforms आमजन व व्यापारी वर्ग के लिए बचत और राहत का द्वार खोल रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक राधेश्याम बेरवा ने सोमवार को बारां शहर के मुख्य बाजार में भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद किया।

विधायक ने कहा कि जीएसटी सुधारों से जहां व्यापारियों को व्यापार में सरलता मिलेगी, वहीं उपभोक्ताओं को रोज़मर्रा की वस्तुएं किफायती दामों पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें और स्थानीय कारीगरों व उद्योगों को बढ़ावा दें।
उन्होंने कहा— आदरणीय प्रधानमंत्री जी का संदेश स्पष्ट है कि हमारे देश की मिट्टी से जुड़ा हर उत्पाद हमारी मेहनत, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ को जनआंदोलन बनाना होगा।
इस दौरान विधायक ललित मीणा, हरगोविंद जैन, ब्रह्मानंद शर्मा, गोविन्द सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष ओपी पारेता, विद्यारतन जयंत, योगेश बाटा, कमलेश गोयल, निर्मल माथोड़िया, अशोक बत्रा, मुकेश केरवलिया, रामेश्वर शर्मा, योगेश गौतम, हरि प्रकाश गुर्जर, निकलेश शर्मा, द्वारका लाल प्रजापति, सतपाल गुप्ता, धीरज मित्तल, प्रदीप शर्मा, सुनील यादव, लोकेश शर्मा, दिलीप शाक्यवाल, निशांत शर्मा, वरुण अजमेरा, विपिन पिपलानी, धनराज शर्मा, वंश प्रताप सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
BARAN// दिलोद हाथी गांव में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
BARAN// कवाई में भव्य कलश यात्रा के साथ नवरात्रि की शुरुआत
BARAN// सेवा पखवाड़ा के तहत हानिहेड़ा में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का सफल आयोजन