RAJSAMAND//नाथद्वारा के धायला छापर में विवाहिता ने प्राथमिक विद्यालय में फंदा लगाकर की आत्महत्या।

नाथद्वारा के धायला छापर गांव में जहाँ एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना धायला छापर स्कूल की है, जहाँ नानी बाई नाम की एक विवाहिता ने प्राथमिक विद्यालय के अंदर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। मृतका की पहचान नानी बाई पत्नी सोहन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मृतका पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी। पुलिस ने शव को नाथद्वारा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला के मानसिक तनाव का कारण क्या था। बता दे यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
राजसमंद प्रमोद जोशी की रिपोर्ट
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
ALWAR // इब्तिदा संस्था के संघर्ष महिला मंच की ओर जागरूकता रैली का आयोजन।
TONK// सरकार व पीएचक्यू की मंशानुसार क्राइम कंट्रोल पर रहेगा फोकस
