ALWAR // पर्यावरण, शिक्षा और जल संरक्षण को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली

अलवर में बल्ला बोडा इब्तिदा संस्था के सवेरा महिला मंच की ओर से बल्ला बोडा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण, बालिकाओं की शिक्षा और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना था। रैली में पौधारोपण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, और पानी बचाओ जैसे संदेशों को लेकर 60 से 70 महिलाओं एवं बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से वाइस प्रिंसिपल लोकेश, सवेरा महिला मंच की वाइस चेयरपर्सन नजमा और स्टाफ सदस्य पूजा ने सहभागिता निभाई। इब्तिदा संस्था की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पिंकी सैनी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
ALWAR // सिलीसेढ़ तिराहे पर कांवड़ यात्रियों के लिए सेवा शिविर