PALI // A श्रेणी नाकाबंदी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार सवार दो युवक से 12.95 ग्राम MDMA बरामद

जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि महानिदेशक के आदेशानुसार सम्पूर्ण जिले में रात्रि 10 से 12 बजे तक विशेष A श्रेणी हथियार बंद नाकाबंदी के तहत पुलिस थाना कोतवाली के द्वारा लोकल एंव स्पेशल एक्ट, एमवी एक्ट एंव एक्साईज एक्ट की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा. व सहायक पुलिस अधीक्षक वृत पाली शहर सुश्री उषा यादव IPS के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार के साथ कोतवाली थाना की टीम द्वारा कवाड़ सर्किल पर नाकाबंदी की गई।
इस दौरान बस स्टैंड से कवाड़ सर्किल की तरफ एक हुडंई वेन्यू कार तेज गति से आती हुई दिखाई दी। जिसको थानाधिकारी टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया। तो कार चालक द्वारा तेज गति से भागने का प्रयास करने लगा। टीम के द्वारा घेरा डालकर रूकवाया। तथा कार के अंदर दो लड़के बैठे थे जिनको भागने का कारण पूछा तो संतोषजनक जवाब नही मिला। तथा गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने अपने पास MDMA ड्रग्स बताया। जिस पर टीम द्वाराNDPS एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनो व्यक्तियो से 12.95 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद की गयी। तथा परिवहन में प्रयुक्त कार को बरामद किया गया।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
पाली से नथाराम बोराणा की रिपोर्ट
BADI // BLA2 को लेकर बाड़ी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
