ALWAR // गरबा जी में चला स्वच्छता का संकल्प उमरैण की विकास अधिकारी आरती गुप्ता के नेतृत्व में श्रमदान

अलवर के उमरैण में ढहलावास की ऐतिहासिक धरती पर एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार उस वक्त देखने को मिला। जब उमरैण पंचायत समिति की विकास अधिकारी आरती गुप्ता के सान्निध्य में गरबा जी महाराज के पवित्र स्थल पर श्रमदान का आयोजन किया गया।

ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप सोनी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत विकास अधिकारी और उनकी पूरी टीम ने गरबा जी परिसर की सफाई कर यह संदेश दिया। जब प्रशासनिक अधिकारी खुद मैदान में उतरें। तो बदलाव की लहर हर कोने में दौड़ जाती है।
इस श्रमदान अभियान में सभी ग्राम विकास अधिकारी। कनिष्ठ सहायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गरबा जी महाराज के मंदिर परिसर में साफ-सफाई, झाड़ू लगाना, कचरा हटाना और परिसर को सुंदर रूप देना हर गतिविधि एक संकल्प बन चुकी थी। इस अवसर पर ग्रामीणों में भी विशेष उत्साह देखा गया। लोग कहते दिखे आज गरबा जी की सेवा करके हम धन्य हो गए।” यह केवल सफाई नहीं। यह थी संस्कृति, श्रद्धा और स्वच्छता का संगम था। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र हिंदुस्तानी, विनय शर्मा, कृष्णा मुरारी, पवन शर्मा, कुलदीप यादव, विष्णु तिवाड़ी, अमित सेन, रविकांत, फूलचंद सहित आदि लोग उपस्थित रहे
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट
BANSWARA // जिले के अरथूना व आनंदपुरी पुलिस ने की बड़ी कारवाही
JODHPUR // विमान हादसे में जान गवाने वाले लोगों को युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
JODHPUR // कैंडल मार्च निकालकर ओटोरिक्शा एकता युनिय ने दी श्रद्धांजलि