BADI // BLA2 को लेकर बाड़ी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

BADI

BADI // बाड़ी में भाजपा मंडल की बैठक, BLA2 नियुक्ति और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान पर हुआ जोर

BADI
BADI

बाड़ी भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की मनोहरदास की बगीची में BLA 2 को लेकर बैठक मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे के नेतृत्व में आयोजित की गई। सर्वप्रथम मां भारती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनद‌याल उपाध्याय के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर दीपक प्रज्वलित किया गया।

BADI
BADI

उसके बाद धौलपुर से आए BLA2 के जिला सहसंयोजक विजय त्यागी एव बी. एल. ए 2 विधानसभा संयोजक विनय परमार एवं विधानसभा संयोजक जितेन्द्र तिवारी का सभी कार्यकर्ताओं ने साफा एवं माला पहनना कर स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर वंदना शिवहरे मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

जिले से आये पदाधिकारी तथा अध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया कि दो-तीन दिन मे सभी बूथो पर BLA2 की नियुक्ति कर दी जाएगी। बैठक के समापन के बाद सभी कार्यकताओ ने मिलकर कर प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गए अभियान “एक पेड माँ के नाम”के तहत पांच पौधे लगाए। इस बैठक में पूर्व जिला महामंत्री विजय त्यागी, विनय परमार, जिला महामंत्री जितेन्द्र तिवारी, विधानसभा सह संयोजक सतीश प्रजापति, नाजिया खान आदि बैठक में उपस्थित रहे।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

ALWAR // टैक्सी स्टैंड पर मारपीट, सुरक्षा को लेकर गरमाया मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *