ALWAR // भारत टॉकीज टैक्सी स्टैंड पर मारपीट से फैला तनाव, सुरक्षा की मांग को लेकर SP को सौंपा गया ज्ञापन

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भारत टॉकीज के पास बुधवार रात टैक्सी स्टैंड पर हुई मारपीट की घटना को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। आरोप है कि इस घटना में मेव समुदाय के कुछ लोगों ने टैक्सी स्टैंड पर मौजूद लोगों पर हमला किया। गुरुवार को टैक्सी यूनियन के सभी सदस्य और विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक प्रेम सिंह राजावत SP कार्यालय पहुंचे और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि कोतवाली क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। प्रेम सिंह राजावत ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में एक पुलिस चौकी थी। जिसे हटा दिया गया है। जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में पुनः चौकी स्थापित की जाए ताकि जुआ, मारपीट और लूट जैसी घटनाओं पर नियंत्रण लगाया जा सके। टैक्सी यूनियन के जिला अध्यक्ष गुलू सौनी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की तो यूनियन को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट
