ALWAR // विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

ALWAR

ALWAR // अरावली विहार में नर्स की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

ALWAR
ALWAR

अरावली विहार थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में बुधवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका अनीता रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। अनीता के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई मोहनलाल ने बताया कि वर्ष 2018 में अनीता की शादी अजय कुमार से हुई थी।

ALWAR
ALWAR

शादी में गाड़ी और नकद दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मोहनलाल के अनुसार, बुधवार शाम 4 बजे अनीता से आखिरी बार बात हुई थी। रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि उसने ज़हर खा लिया है। कुछ देर बाद ससुराल पक्ष ने फांसी की बात कही। इस मामले में मृतका के दूसरे भाई कुमार सेन ने भी दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

वहीं, ससुराल पक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इनकार किया है। मृतका के ससुर का कहना है कि “हमने कभी दहेज की मांग नहीं की, ये आरोप झूठे हैं।”पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट

KHAIRTHAL-TIJARA // हरसौली जेई मोनिका अग्रवाल का तबादला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *