ALWAR // अलवर में सफाई कर्मचारियों ने उपकरण, मानदेय और सूची की मांगों को लेकर नगर निगम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

अलवर में नगर निगम ठेका प्रथा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिनांक 15 मई को ठेका कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी। लेकिन अब तक यह सूची निगम द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है।

संघ ने सात दिनों के भीतर सूची भेजने की मांग करते हुए कहा। यदि इसमें देरी होती है तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों को झाड़ू, रेड़ी, फावड़ा जैसे जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। कर्मचारियों की संख्या क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार बढ़ाई जाए। ताकि सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके।
साथ ही, ठेका कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा तय न्यूनतम मानदेय देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट
CHITTORGARH // डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि