BIKANER // 21 जून को बीकानेर में होगा सामूहिक योगाभ्यास

BIKANER

BIKANER // बीकानेर के करणी सिंह स्टेडियम में 21 जून को मनाया जाएगा 11वां योग दिवस, ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर होगा आयोजन

BIKANER
BIKANER

बीकानेर में 16 जून को ग्यारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह 21 जून को प्रातः 6 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा। आयोजन ‘योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर होगा। आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. घनश्याम रामावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से योग दिवस समारोह वृहद स्तर पर मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

BIKANER
BIKANER

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने भी योग दिवस से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं के बारे में जाना। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक व योग दिवस समारोह नोडल प्रभारी डॉ. प्रभुदयाल जाट ने बताया। अतिरिक्त जिला कलक्टर नगर रमेश देव ने सोमवार को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के बैनर और पंपलेट का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम आदिकाल से हमारी दिनचर्या का अंग रहे हैं। आज के भागदौड़ के दौर में इनकी प्रासंगिकता बढ़ी है।

इस दौरान आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक संभाग डॉ. जितेन्द्र सिंह भाटी, डॉ. हरिराम शर्मा और डॉ. इरशाद रफीक मौजूद रहे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से जोगेंद्र इंदलिया की रिपोर्ट

JAIPUR // रवीना टंडन ने हादसे के बाद भी चुनी एअर इंडिया की उड़ान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *