JODHPUR // जोधपुर में श्रीमाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

JODHPUR

JODHPUR // आरोग्य भवन में श्रीमाली ब्राह्मण समाज की 75 प्रतिभाओं का सम्मान, स्वामी हितेश्वरानंद जी बोले- “यह सम्मान बीज रोपण का कार्य करेगा”

JODHPUR
JODHPUR

जोधपुर में श्रीमाली ब्राह्मण समाज की लगभग 75 प्रतिभाओं का सम्मान अनंत श्री विभूषित श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में किया गया।

JODHPUR
JODHPUR

प्रतिभा सम्मान समारोह में सर्व प्रथम मां महालक्ष्मी एवं भगवान राधाकृष्ण के समक्ष महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में सत्र 2024-2025 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर व केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए श्रीमाली ब्राह्मण समाज की लगभग 75 प्रतिभाओं का संस्था द्वारा भव्य सम्मान किया गया।

JODHPUR
JODHPUR

समारोह में स्वामी हितेश्वरानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह में सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी प्रतिभाओं का सम्मान हुआ यह सम्मान एक बीज रोपण का कार्य करेगा जो भविष्य में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान विद्यार्थी यूपीएससी की तैयारी कर उच्च पद पर पहुंचेंगे।

समारोह में विधुशेखर दवे अध्यक्ष अखिल अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, सुरेंद्र त्रिवेदी अध्यक्ष गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी, कमल ठाकुर, राजेन्द्र ओझा, घनश्याम द्विवेदी, एस.आर. व्यास, सुनील त्रिवेदी, डॉ. अश्विनी श्रीमाली, प्रकाश शर्मा, नरेश व्यास, पूर्णेंदु दवे, अशोक व्यास के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य बंधु, शारदा श्रीमाली, संतोष दवे, संगीता दवे, लता ठाकुर के साथ महिलाएं उपस्थित हुई।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

जोधपुर से दिनेश गोयल की रिपोर्ट

BHARATPUR // सेवला मोड़ पर मक्का से भरा ट्रेलर पलटा

JODHPUR // सैन कुल चौरासी पुरबिया प्याऊ व बगेची संस्था जोधपुर में वातानुकूलित कक्ष का फीत काटकर उद्घाटन एवं प्रतिभा समान समारोह सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *