BIKANER // लूणकरणसर में जल पूजन और पौधारोपण से दिया जल संरक्षण का संदेश

BIKANER

BIKANER // ‘वंदे गंगा’ अभियान के तहत लूणकरणसर में जल पूजन, स्वच्छता और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन, संभागीय आयुक्त ने दिलाई जल बचत की शपथ

BIKANER
BIKANER

बीकानेर में 12 जून को ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत शुक्रवार को स्वायत्त शासन विभाग, नगर पालिका लूणकरणसर द्वारा पेयजल विभाग के उमाणा बास हेडवर्क्स पर जल पूजन। पौधारोपण और साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने जल संरक्षण और उसके सदुपयोग की शपथ दिलाई।

BIKANER
BIKANER

राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का क्रियान्वयन पूर्ण गंभीरता से हो। आमजन को जल के सदुपयोग और जल संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया जाए। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने पौधारोपण किया और हरियालो राजस्थान की तैयारियों तैयारी के बारे में जाना। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि स्वायत्त शासन और जलदाय विभाग के कार्मिकों द्वारा हेड वर्क्स पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने अभियान की अब तक आयोजित गतिविधियों के बारे में बताया।

BIKANER
BIKANER

जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित ने कहा कि जल की एक-एक बूंद का संरक्षण जरूरी है। आम जन में जल बचत के प्रति चेतना जागरूक करने में यह अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा। इस दौरान लूणकरणसर पंचायत समिति के प्रधान कानाराम गोदारा, बेगाराम ज्याणी, गणेशाराम सोलंकी, उपखंड अधिकारी दयानंद रुयल, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट

BIKANER // संस्कृत पाठशाला की जमीन पर फर्जीवाड़े का मामला दर्ज

CHITTORGARH // देवस्थान मंत्री ने गौशाला में पौधरोपण कर दिया जल बचाने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *