BIKANER // अनूपगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी सहित नशीली गोलियों और अवैध शराब के साथ चार युवक दबोचे गए

अनूपगढ़ पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत चार युवकों को गिरफ्तार किया। जिनमें से एक युवक के पास से 150 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए है। वही इसी युवक से 2100 रुपये नशीली गोलियों की बिक्री के भी बरामद किए है। इसी अभियान के तहत 3 अन्य युवकों को भी विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि इसके अलावा धोखाधड़ी और चोरी के मामले 8 वर्षो से फरार चल रहे गाँव 3 पीजीएम के निवासी आरोपी विनोद कुमार को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। मौके पर आरोपी से स्कूटी भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
8 वर्षो से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार। एसएचओ ने बताया इसके अलावा एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत एसआई सरदार सिंह मीणा और उनकी टीम ने 96 अवैध देशी शराब के पव्वे सहित आरोपी रमेश कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी चक 4 केएएम अनूपगढ़ को गिरफ्तार किया गया। हेड कांस्टेबल बाबू लाल और उनकी टीम ने 110 नशीली गोलियां तथा बिक्री के ₹2100 की राशि सहित आरोपी कालूराम पुत्र किशन लाल निवासी वार्ड नंबर 3 अनूपगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
इस दौरान स्कूटी को भी एम वी एक्ट के तहत सीज किया गया। इसके अलावा शांति भंग के आरोप में आरोपी अशोक कुमार पुत्र कालूराम निवासी चक 4 एमएसआर अनूपगढ़ व आरोपी पवन कुमार पुत्र बुधराम निवासी वार्ड नंबर 3 अनूपगढ़ को भारतमाला रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान दस्तावेजों के अभाव में स्कूटी को भी सीज किया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने में मुख्य रूप कांस्टेबल मुकेश सोनी, राजेश कुमार व हवा सिंह शामिल थे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट
BIKANER // 92 जर्जर स्कूल जमींदोज, 15 अगस्त को शराब ठेके खुले तो लगेगा 2 लाख जुर्माना
