Tonk//टोंक : डा. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से कृषि ऑडिटोरियम में सोमवार को कार्यक्रम हुआ।

Tonk//इसमें 86 वर्षीय कवि ताराचंद आकोदिया की तीसरी पुस्तक ‘डा. अंबेडकर एक महान क्रांतिकारी’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता एक साथ मंच पर नजर आए। यह दृश्य लोगों के लिए खास रहा।
Tonk//आमतौर पर ऐसे आयोजनों में दोनों दलों के नेता एक साथ कम ही दिखते हैं। पुस्तक का विमोचन पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, भाजपा नेता व टोंक-सवाई माधोपुर के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा और पूर्व कुलपति डा. श्यामलाल ने किया।सचिन पायलट ने डा. अंबेडकर के जीवन पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया। कहा कि जो शिक्षित नहीं, वह विकसित नहीं हो सकता। पायलट ने संविधान की मूल भावना को समझने और उसका पालन करने की बात कही। साथ ही कठिन परिस्थितियों में अंबेडकर द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उसे अनुकरणीय बताया। पायलट ने लोकतंत्र की मजबूती में अंबेडकर के योगदान के साथ ही महात्मा गांधी, पंडित नेहरू आदि को भी याद किया। सांसद जौनापुरिया ने कहा कि बाबा साहब ने ऐसा संविधान बनाया, जिससे आज हम सब एक मंच पर हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने कहा कि डा. अंबेडकर ने समाज को समरसता का पाठ पढ़ाया। पूर्व कुलपति श्यामलाल ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और एकजुटता पर जोर दिया। इस मौके पर अशोक बैरवा, राजेंद्र बैरवा और समिति के कई पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में ‘ये मुर्दों का गांव’ नामक प्रस्तुति दी गई। इसमें कलाकारों ने मानवता का संदेश दिया।टोक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
Jaipur//जयपुर एसओजी की बड़ी कार्रवाई