Tonk//भारतीय जनता पार्टी टोंक के द्वारा घंटाघर चौराहे पर संविधान निर्माता

Tonk

Tonk//भारतीय जनता पार्टी टोंक के द्वारा घंटाघर चौराहे पर संविधान निर्माता

Tonk
Tonk

Tonk// सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Tonk//संगोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बाबा साहेब के आदर्शों को केवल स्मरण नहीं करती, बल्कि उनके विचारों को नीति, व्यवहार और जनकल्याण में उतारकर समरस और समता मूलक भारत के निर्माण में जुटी है। यही उनके प्रति सच्चा सम्मान और समर्पण है।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचतीर्थ के माध्यम से बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सही मायने में बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।चौहान ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का सम्मान बढ़ाने का काम भाजपा ने किया।अंबेडकर जी के विचारों पर चलने वाला एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा ही है।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ना सिर्फ देश के संविधान को बनाया बल्कि समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया है, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। अंबेडकर ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने देश की अखंडता एवं एकता के लिए सतत प्रयास किया।डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से भारतीय समाज में जातिवाद, असमानता, और अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा की।कार्यक्रम में जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, गणेश माहुर,पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,प्रभु बाडोलिया,विष्णु शर्मा, दीपक संगत,नरेश बंसल,मंडल अध्यक्ष विष्णु चांवला,भगवान दास सेठी,शैलेन्द्र चौधरी,खेमराज मीना,लोकेश गुप्ता, अंजलि गुप्ता,हकीकत राय सौदा,हंसराज धाकड़,राजेश शर्मा,तरुण टिक्किवाल,वकार खान,मनीष सिसोदिया, शम्भू शर्मा,विजय मालपानी,हर्षिता जैन,सीताराम अंकल,चंरण सिंह चौधरी, हरिराम यादव,जयनारायण वर्मा,बलवन्त मराठा,ममता शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
टोक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61550278094304

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://x.com/rajsthan15735

Baran//राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह 2025 का आयोजन, बारां में दो दिवसीय कार्यक्रमों की धूम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *