Tonk//भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मान मेरी पहली प्राथमिकता

Tonk//भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पार्टी के जनसंघ से भाजपा तक के राजनीतिक सफर में योगदान देने वाले ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने अपना जीवन त्याग कर संगठन को मजबूत किया

Tonk// उनके जीवन में अनेक कठिनाइयां, बाधाएं, संघर्ष एवं उतार-चढ़ाव आए, आपातकाल जैसे दौर में भी वे “राष्ट्र प्रथम ” के ध्येय के साथ निरंतर पार्टी में अपना अमूल्य योगदान देते रहे,ऐसे टोंक विधानसभा के 125 एवं देवली शहर के 27 ऐसे सम्माननीय वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मीसाबंदियों का सम्मान किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि इन सम्माननीय देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने जनसंघ, जनता पार्टी व भाजपा को अपनी मेहनत से न सींचा होता तो आज आपके सामने जो मोदी युग चल रहा है, नहीं चल रहा होता।आज इन्हीं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत , त्याग – तपस्या, संघर्ष से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
Tonk//भाजपा वो पार्टी है, जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है,एक भारत-श्रेष्ठ भारत जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है।जब जनसंघ का जन्म हुआ था, तो हमारे पास न ज्यादा सियासी अनुभव था, न साधन थे, न संसाधन थे, लेकिन हमारे पास मातृभूमि के प्रति भक्ति और लोकतंत्र की शक्ति थी।भाजपा भारत के लिए दिन-रात काम कर रही है, और हमारी पार्टी “माँ भारती”, संविधान और राष्ट्र को समर्पित है।भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रही है।बीजेपी की नीति सर्वजन का हित करने वाली हैं।भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करते हैं।भारतीय जनता पार्टी अपनी नीति से कभी समझौता नहीं करती है,उन्होंने कहा हमारा समर्पण है मां भारती को, हमारा समर्पण है देश के कोटि-कोटि जनों को, हमारा समर्पण है देश के संविधान को। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय है, नए विचार का पर्याय है और देश की विजय यात्रा में एक मुख्य सेवक बन कर अपनी भूमिका निभा रही है।भारतीय जनता पार्टी एक दल नही बल्कि एक विचार हैं।भाजपा एक पार्टी नहीं एक परिवार है।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
Jaipur//जयपुर की सीएसटी(क्राईम ब्रांच) पुलिस थाना महेश नगर में सीबीआई का अफसर