TONK// अकबर खान ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

TONK// टोंक के गांधी पार्क में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक नमन किया और पुष्प अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में कर्मचारी संघ के आसिफ भाई, रामदेव शर्मा, सुरेश प्रजापति, अज़ीज़ उल्ला सहित कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
TONK// कांग्रेस पदाधिकारियों ने गौशाला में सेवा कर मनाया डोटासरा का जन्मदिन