TONK// कांग्रेस पदाधिकारियों ने गौशाला में सेवा कर मनाया डोटासरा का जन्मदिन

TONK// कांग्रेस पदाधिकारियों ने गौशाला में सेवा कर मनाया डोटासरा का जन्मदिन

गौ सेवा व केक काटकर मनाया डोटासरा का जन्मदिन
गौ सेवा व केक काटकर मनाया डोटासरा का जन्मदिन

टोंक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी और कार्यकर्ताओं ने खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर श्री गांधी गौशाला टोंक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा की, गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया, साथ ही केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा न केवल एक कुशल वक्ता हैं, बल्कि संगठन के सशक्त नेतृत्वकर्ता भी हैं, जो कार्यकर्ताओं की आवाज़ को समझते हैं। जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने उन्हें स्वच्छ छवि और कुशल राजनीतिज्ञ बताते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष स्थान रखती है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कमल बेरवा, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, जिला कोषाध्यक्ष सीपी श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष फोजू राम मीणा, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अक्षय बेरवा, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीपी मेहता, सेवादल जिला अध्यक्ष अब्दुल खालिक सहित अनेक पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह आयोजन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की डोटासरा के प्रति आस्था और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

TONK// सच्ची विजयादशमी है इंद्रियों पर विजय – बीके मोहिनी दीदी

TONK// भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों को दी जीएसटी सुधारों की जानकारी

TONK// सेवा भारती समिति के तत्वावधान में सौ कन्याओं को भोजन करा कर, उपहार किये भेंट

TONK // दिव्यांग बच्चों संग इनरव्हील क्लब टोंक का रंगारंग उत्सव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *