TONK// भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों को दी जीएसटी सुधारों की जानकारी

टोंक जिले में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2017 से लागू की गई जीएसटी व्यवस्था और हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए बदलावों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पहले जहां कर व्यवस्था में 16-17 तरह के अलग-अलग टैक्स स्लैब थे, वहीं 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद यह प्रक्रिया सरल हुई। अब वर्ष 2025 में मोदी सरकार ने पुनः ऐतिहासिक सुधार किए हैं। इसके तहत 28 प्रतिशत स्लैब को 18 प्रतिशत किया गया, 12 प्रतिशत को घटाकर 5 प्रतिशत और 5 प्रतिशत को घटाकर शून्य कर दिया गया है।
चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि इन सुधारों से रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आवश्यक वस्तुएं पहले से कहीं अधिक सस्ती हो गई हैं। वहीं आवश्यक दवाओं पर शून्य शुल्क लागू होने से गरीब और मध्यम वर्ग को सीधी राहत मिल रही है।
उन्होंने बताया कि जीएसटी सुधारों से व्यापार, निवेश और उपभोक्ता हितों को नई दिशा मिली है। कर-प्रणाली अब और अधिक सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनी है। इसका सीधा लाभ छोटे व्यापारियों से लेकर किसानों और बड़े उद्योगों तक सभी वर्गों को हो रहा है।
व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने दीपावली से पहले जीएसटी दरों में दी गई इस राहत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रधानमंत्री के “आत्मनिर्भर भारत” और “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” के नारे को सार्थक करने का संकल्प भी लिया गया।
इस मौके पर मनीष सिसोदिया, सुभाष सैनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु, उपभोक्ता और आमजन मौजूद रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
TONK// कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी अब्दुल हमीद खोखर का भव्य स्वागत