TONK // दिव्यांग बच्चों संग इनरव्हील क्लब टोंक का रंगारंग उत्सव

इनरव्हील क्लब टोंक ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम
TONK// इनरव्हील क्लब टोंक की ओर से आज आदर्श नगर स्थित आदर्श दिव्यांग महाविद्यालय में एक विशेष सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती श्वेता सिंहल ने बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने अपनी कला और कल्पनाशक्ति का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्याओं ने बच्चों के साथ डांडिया रास खेलकर उत्सव का आनंद साझा किया। बच्चों ने पूरे मन से भाग लिया और रंग-बिरंगे परिधानों और संगीत के बीच खुशियों का अद्भुत माहौल बन गया।

TONK// कार्यक्रम के अंत में जब क्लब की सदस्याएँ रिचा सिंहल और सोनिया राजावत का जन्मदिन बच्चों के बीच मनाया गया। केक काटकर सभी ने मिलकर बच्चों संग यह क्षण साझा किया, जिससे वहाँ मौजूद बच्चे बेहद प्रसन्न हुए और वातावरण तालियों और मुस्कानों से गूंज उठा।इस मौके पर इनरव्हील क्लब टोंक की श्वेता सिंहल , ऋचा सिंहल सोनिया राजावत, अंजू कक्कड़, शशि कुर्मी मोनू जैन दीपिका सिंहल रिजवाना ममता गर्ग अल्पना जोनवाल तथा अन्य सदस्याएँ शामिल थीं। सभी ने मिलकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके बीच स्नेह एवं उमंग का संदेश दिया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/thechanakyatvrajasthan15/
टौंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
TONK// कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी अब्दुल हमीद खोखर का भव्य स्वागत
BIKANER // सीथल गांव में भक्ति और उत्साह से निकली श्री हिंगलाज माता की शोभायात्रा