TONK// संगठन सर्जन अभियान के तहत टोंक पहुंचे खोखर, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से स्वागत

टोंक जिला मुख्यालय के छावनी चौराहे पर आज “संगठन सर्जन अभियान” के अंतर्गत कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नए जिला प्रभारी अब्दुल हमीद खोखर का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस जिला महासचिव अकबर खान के नेतृत्व में किया गया।
TONK// खोखर का स्वागत ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मालाओं के साथ किया गया। अकबर खान ने बताया कि उनकी नियुक्ति से अल्पसंख्यक विभाग में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं में नई उमंग और उम्मीदें पैदा हुई हैं और वे भरोसा रखते हैं कि अब्दुल हमीद खोखर विभाग को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
जिला प्रभारी अब्दुल हमीद खोखर ने स्वागत देख कर अपने भाव व्यक्त किए और आश्वासन दिया कि वे हमेशा जनता के न्याय की लड़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
इस अवसर पर मोहम्मद ख़ुर्शीद, सुशील फिरोज पार्षद, कयामउद्दीन रंगरेज, आबिद मिंया, नूर नागौरी, आसिफ खान, नगीन भाई, आशीष ग्वाला और मनोज वर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
BARAN// दिलोद हाथी गांव में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
BARAN// कवाई में भव्य कलश यात्रा के साथ नवरात्रि की शुरुआत