TONK // कृषि मंडी परिसर में सजी भव्य झांकी, भजन संध्या और कच्ची घोड़ी नृत्य ने मोहा मन

टोंक जिला मुख्यालय के कृषि मंडी परिसर में आज वीर तेजाजी महाराज का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। अलगोजो की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। टोंक जिले भर में आज बाबा रामदेव जयंती और वीर तेजाजी महाराज जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इसी कड़ी में कृषि मंडी परिसर में वीर तेजाजी महाराज की भव्य व आकर्षक झांकी सजाई गई। सेकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने झांकी के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के तहत मंडी समिति के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कच्ची घोड़ी नृत्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कृषि मंडी यूनियन अध्यक्ष उम्मेद सिंह गोमे ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भजन संध्या, कीर्तन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने बताया कि वीर तेजाजी महाराज का यह स्थान ऐतिहासिक है। यहां साक्षात नागदेव अपने जोड़ो के साथ भाग्यशाली भक्तों को दर्शन देकर उनके दुख-दर्द दूर करते हैं।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
JAIPUR // जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बावरिया गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार