TONK // उनियारा में भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति का जोश चरम पर

TONK

TONK // हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजा शहर

TONK
TONK

भारतीय जनता पार्टी उनियारा द्वारा शहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता, सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा गढ़ पहले से प्रारंभ होकर सिंह द्वार, कटलागेट, सदर बाजार, रघुनाथ मंदिर, न्यू मार्केट, ककोड गेट, देव कांपलेक्स, सरदार सर्किल होती हुई बस स्टैंड स्थित देहलवाल जी के चौक पहुंची।

TONK
TONK

तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बुथ अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा में युवा, महिलाएं, पुरुष हाथ में तिरंगा लहराते हुए वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए डीजे की धुन पर देशभक्ति गानों पर नाचते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा पर विभिन्न संगठनों व नागरिकों ने पुष्प वर्षा की। तिरंगा यात्रा रैली यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा की भारतीय सैनिक कड़ी धूप,माइन्स तापमान, दलदल और पहाड़ों पर दिन रात पहरेदारी करते हैं। उनकी वजह से ही देश के लोग चैन के नींद सो पाते हैं।

TONK
TONK

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू देश पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर भारत का तिरंगा का लहराना हर देशवासी के लिए गौरव का पल है। देश में साइंस और टेक्नोलॉजी और इनोवोशन के प्रति नई उमंग और उत्साह भरने वाली ये सफल यात्रा रही है।

जिला प्रमुख सरोज़ बंसल ने कहा की देश के वीर सपूतों के सम्मान में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। ताकि आम नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर सके यह अभियान हर भारतीय नागरिक का हे जो भारत माता देश से प्यार करता है यात्रा में जिला मंत्री राधेश्याम चावला, जिला कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश पाण्डे,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू यात्रा संयोजक नमो नारायण गोत्तम पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश बड़ाया जगदीश साहू लक्ष्मी नारायणन मीना राजेश अग्रवाल चन्द्रप्रकाश जैन, मदन आकड़ मंडल प्रतिनिधि सुरेश कुमावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता बड़ाया मीडिया महामंत्री महेश खंडेलवाल रामलाल मीना मीडिया प्रभारी रमेश जांगिड ,उपाध्यक्ष प्रहलाद प्रजापत, अभय सिंह प्रहलाद सैनी कन्हैया लाल सैनी सत्यनारायण सैनी घासी लाल जेन बुद्धि प्रकाश जेन कैलाश पालीवाल पारुल गोयल चंद्रकांता जांगिड चंचल गुप्ता मंत्री आकाश गुर्जर, आशाराम चौधरी ,ईश्वर शर्मा सुरेन्द रघु शर्मा चेतन शर्मा अन्य सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/reels/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

TONK // टोंक में विधि विज्ञान प्रयोगशाला पर रेंज स्तरीय सेमिनार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *