TONK//जल संसाधान मंत्री ने पौधा लगाकर किया पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

राजस्थान सरकार की ओर से चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान* के कार्यक्रम के तहत टोंक जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने हाईवे के पास स्थित निजी कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
बता दे की केबिनट मंत्री का केकडी जाते समय टोंक में हाईवे किनारे भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया था। स्वागत-अभिनंदन के बाद मंत्री रावत ने हरियालो राजस्थान अभियान के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत निजी महाविद्यालय में वृक्षारोपण की शुरुआत की। मंत्री ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं।पेड़ ही जीवन है। पेड़ पौधों के बगैर जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है।
पेड़ पौधों के बिना हम सांस भी नहीं ले सकते हैं और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक हैं।वृक्ष लगाने के साथ साथ उनकी रक्षा करना भी आवश्यक हैं। पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ लगाना अति आवश्यक हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा कदम, शहतुत, पीपल, सहित 101 पौधे लगाकर उनके पानी व सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए पालक भी लगाएं गए है। इस दौरान जिला प्रमुख सरोज बंसल, वन पर्यावरण कार्यक्रम जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
TONK// CM भजनलाल शर्मा द्वारा की कई घोषणाएं: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अब मौका
JAIPUR // राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव को लेकर जल समाधि