TONK // चंद्रवीर सिंह चौहान ने आलोक कुमार से की भेंट, धर्मांतरण पर बोले– बनना चाहिए सख्त कानून

टोंक में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार से दादू दयाल आश्रम किवाड़ा में मुलाकात की एवं गौ ऋषि संत प्रकाशदास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने धर्मांतरण के विरुद्ध कठोरतम कानून को भारतीय संस्कृति, जनजातीय अस्मिता व राष्ट्रीय अखंडता के लिए आवश्यक बताया।

देशभर में धर्मांतरण के सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं। लालच, प्रलोभन, झूठे इलाज के वादे और आर्थिक मदद के नाम पर भोले-भाले लोगों को उनके मूल धर्म से भटकाया जा रहा है। इनको रोकना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जयसिंहपुरा, विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री राहुल जायसवाल, रूपेश यादव, किशोरी लाल मीणा, योगेश शर्मा, सत्यनारायण वर्मा, रमेश सोनी, सीताराम बलाई ,पवन चौधरी, शिवजी राम चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
ALWAR // PWD का ‘सुस्मा अभियान’: ₹300 में मिलेगा ISI मार्का हेलमेट