TONK // टोंक के मंडावर में भाजपा देहात मंडल ने मनाया बलिदान दिवस, जिलाध्यक्ष बोले– मुखर्जी का बलिदान देश की अखंडता के लिए मील का पत्थर

टोंक में भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान के आथित्य व मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर की अध्यक्षता में मंडावर में मनाया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणो का बलिदान दिया। चौहान ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश की अखंडता और संप्रभुता के लिए मील का पत्थर है। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाने की माँग की। उन्होंने एक देश मे दो निशान,दो प्रधान,दो विधान नही चलेंगे, चलेंगे का नारा दिया।
इस अवसर पर इस अवसर पर देहात मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर,उपाध्यक्ष रामलाल केवट, रामभरोस केवट, महामंत्री केदार गुर्जर, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कजोड़ झाझडा, रामलाल यादव, रामलाल केवट, परसराम केवट, लल्लू राम, रामकिशन गुर्जर, मन्ना लाल, सुखदेव, बूथ अध्यक्ष प्रभु लाल नागी सहित अन्य उपस्थित रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट