TONK // इंडोर स्टेडियम में ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’ थीम पर हुआ योग कार्यक्रम, पूर्व सांसद जौनापुरिया और जिला प्रमुख सरोज बंसल रहे शामिल

टोंक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के आयोजन हुए। टोंक जिला मुख्यालय पर खेल स्टेडियम के इंडोर हाल स्टेडियम में योग दिवस के एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य थीम पर योगाभ्यास हुआ। जिला प्रमुख सरोज बंसल सहित स्थानीय जिन प्रतिनिधि और अधिकारियों कर्मचारियों और आमजन ने योगाभ्यास में भाग लिया।

अंत मे जिला योगा टीम ने एडवांस योगा तो पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने भी कई योग आसनों का प्रदर्शन किया। मानसून के सक्रिय होने के बाद जिला पुलिस परेड ग्राउंड से इंदौर खेल स्टेडियम में शिफ्ट हुए। योगाभ्यास के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी ने योगा कार्यक्रम में खलल डाला। लेकिन इंडोर हॉल में कार्यक्रम ठीक समय पर शुरू हुआ। योग साधको से भरे हॉल में।
जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला प्रभारी सचिव महावीर प्रसाद मीना, एसपी विकास सांगवान, एडीएम रामरतन सौंकरिया, सीईओ जिला परिषद परशुराम धानका, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया समेत, बीजेपी जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित मेहता सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों पुलिस जवानों और आमजन ने योगाभ्यास किया.. आखिर में योगा टीम ने एडवास योगाभ्यास किया।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट