TONK // घंटाघर से हेमू कालानी सर्किल तक निकलेगी महिलाओं की सिंदूर यात्रा, भारतीय सेना के शौर्य को किया जाएगा नमन

टोंक में भारतीय सेना के सम्मान में महिलाओं द्वारा सिंदूर यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा टोंक शहर में 28 मई को सांय 4 बजे घंटाघर चौराहा से हेमू कालानी सर्किल तक में निकाली जाएगी।

टोंक भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि ऑपरेशन सिन्दूर में भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन का अभिनन्दन किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आवाहन किया। कार्यक्रम जिला सह संयोजक अंजली गुप्ता ने बताया कि यात्रा में महिला शक्ति को आमंत्रित करने के लिए घर-घर सम्पर्क किया जा रहा है।
आतंकी घटना ने महिलाओं के सिंदूर को मिटाने का काम किया है। इसलिए महिलाओं में सिंदूर यात्रा को लेकर काफी जोश दिखाई दे रहा है।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
BANSWARA // मुकेश मोडपटेल प्रदेश मंत्री निर्वाचित, अरथूना में हुआ सम्मान