सरदारशहर सवाई बड़ी में मोतिगिरी क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज: उद्घाटन मैच में सवाई लीजेंड्स ने मितासर को दी करारी मात


सरदारशहर। (चंद्र प्रकाश लाटा)सवाई बड़ी गांव में सोमवार को मोतिगिरी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। ताल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विप्र फाउंडेशन नगर अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, चेन्नई प्रवासी भामाशाह किशोर सिंह जागरवाल और नवयुवक मंडल सवाई बड़ी के अध्यक्ष लीलाधर राजपुरोहित ने किया। इस नॉकआउट प्रतियोगिता में राजस्थान और हरियाणा की कुल 60 टीमें अपना दम दिखाएंगी। आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम को 51,000 रुपये और उपविजेता को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 5,100 रुपये से नवाजा जाएगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मितासर और सवाई लीजेंड के बीच खेला गया, जिसमें सवाई लीजेंड ने एकतरफा जीत दर्ज की। सवाई लीजेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट पर 170 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मितासर की टीम 6 विकेट खोकर मात्र 85 रन ही बना सकी। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हैंमसिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के राजूराम, लालचंद, डूंगराराम सारण, नत्थुराम, राकेश पुरोहित, दीपाराम, दानवीर, ईश्वर, जगदीश, शंकरलाल, सांवरमल और अशोक सहित कई लोग उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए इस मैच में अंपायर की भूमिका पीटीआई योगेश खींची ने निभाई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *