Jaisalmer जैसलमेर में पशुपालन विभाग परिसर में भीषण आग

Jaisalmer बड़ी खबर
चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
जैसलमेर में पशुपालन विभाग परिसर में भीषण आग
जैसलमेर। जिला मुख्यालय स्थित पशुपालन विभाग परिसर में बीती रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। रात करीब 1 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस अग्निकांड में 3 गाड़ियां और एक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही नगर परिषद की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों—लालाराम, गुलाबराम, विशाल तथा वाहन चालक सलीम खान व अलादीन खान—ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।
फिलहाल विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।घटना के बाद पूरे परिसर में नुकसान का आकलन किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *