सुलतानपुर जनपद के पंकज वर्मा बने उप जिला अधिकारी, गांव के जश्न में डूबे

सुलतानपुर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा घोषित उत्तर प्रदेश पी सी एस 2024 के परिणाम में सुलतानपुर जिले के इसहाकपुर गांव के पंकज वर्मा ने शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने 22वीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम (उप जिला अधिकारी) पद हासिल किया है। पंकज वर्मा, सुलतानपुर नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान स्टेला मारिश कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षक रहे ओ.पी. वर्मा के सबसे बड़े पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पंकज वर्मा ने सफलता पाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया। वे इससे पहले आईएएस परीक्षा के 5 मेन्स और 2 इंटरव्यू तक पहुंच चुके थे। लगातार प्रयास, धैर्य और मेहनत के दम पर आखिरकार उन्हें यह सफलता हासिल हुई।
करीब 33 वर्ष की उम्र में मिली इस उपलब्धि से उनके घर-परिवार में जश्न का माहौल है, वहीं गांव के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं और खुशी मना रहे हैं

सुलतानपुर जनपद के पंकज वर्मा बने उप जिला अधिकारी, गांव के जश्न में डूबे
सुलतानपुर जनपद के पंकज वर्मा बने उप जिला अधिकारी, गांव के जश्न में डूबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *