RAJSAMAND// राजसमंद जिले में 4100 किसान एवं 430 जनप्रतिनिधि जुड़े लाइव प्रसारण से

RAJSAMAND// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान भवन, पूसा से “पीएम धन धान्य कृषि योजना” एवं “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” का शुभारंभ किया। “अन्नदाताओं का सम्मान, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देशभर में किया गया। राजसमंद जिले में जिला, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लगभग 4100 किसानों और 430 जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान के कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री श्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को धन-धान्य से समृद्ध बनाने हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार योजनाएँ संचालित कर रही हैं। इसके पश्चात केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में लिए गए निर्णयों — जैसे जीएसटी में कमी, फसलों की एमएसपी में वृद्धि और नई योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में विगत वर्षों में कृषि उत्पादन में हुई उल्लेखनीय वृद्धि पर किसानों को बधाई दी और उनके परिश्रम की सराहना की।
RAJSAMAND// प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के कृषि क्षेत्र की विशाल संभावनाओं, कृषि निर्यात, महिला सशक्तिकरण, प्राकृतिक खेती और बंजर भूमि के वनीकरण पर बल दिया। उन्होंने देशभर के किसानों के लिए ₹42,000 करोड़ से अधिक लागत की 100 नई कृषि परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया, जिनमें कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की परियोजनाएँ शामिल हैं।
राजसमंद में यह कार्यक्रम कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कृषि एवं उद्यान विभाग, कृषि उपज मंडी के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
राजसमंद से पूजा गुर्जर की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
RAJSAMAND// राजस्व रिकॉर्ड में बटवारा कर सौंपी नकल तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना