RAJSAMAND // वन विभाग की टीम ने मानवता की पेश की मिसाल: कुएं में गिरी नीलगाय को निकालकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

कुएं में गिरी नीलगाय

RAJSAMAND // वन विभाग की टीम ने मानवता की पेश की मिसाल: कुएं में गिरी नीलगाय को निकालकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

rajsamand
rajsamand

SAWAI MADHOPUR// बीती रात नाथूवास गांव में एक नीलगाय के कुएं में गिरने की घटना सामने आई, जिसे वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त कोशिशों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना सबसे पहले एक गो रक्षक ने वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची।

SAWAI MADHOPUR// मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों में अश्विनी ग़ुज्जर, पुष्पेंद्र सिंह और चन्दन सिंह शामिल थे। कुआं गहरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन आसान नहीं था। टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला।
सफल रेस्क्यू के बाद, नीलगाय को किसी भी तरह की चोट से सुरक्षित पाया गया और उसे जल्द ही पास के जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के इस त्वरित और सराहनीय प्रयास से एक वन्य जीव की जान बचाई जा सकी।
सवाई माधोपुर से नरोत्तम पुरोहित की रिपोर्ट

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

RAJSAMAND// ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों में एक भी पात्र वंचित न रहे, सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें – कलक्टर 

BARAN// राजस्थान में ‘डिजिटल सुरक्षा’ का शंखनाद!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *