Rajasthan// पूर्व मंत्री और किसान नेता गुरजंट सिंह का निधन, अंतिम संस्कार आज

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के प्रतिष्ठित किसान नेता और पूर्व मंत्री गुरजंट सिंह बराड़ का रविवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। गुरजंट सिंह ने अपने राजनीतिक करियर में तीन बार
विधायक का पद संभाला और किसानों के बीच विशेष लोकप्रियता हासिल की। वह पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री
वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते थे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566936786335
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiarj/
https://www.chanakyanewsindia.com/