Rajasthan// जवाई बांध के पानी पर जालोर में किसानों का महापड़ाव 24 दिन से जारी , गीत गाकर किसान महिलाओं ने सरकार का विरोध किया

Rajasthan// जवाई बांध के पानी पर जालोर में किसानों का महापड़ाव 24 दिन से जारी , गीत गाकर किसान महिलाओं ने सरकार का विरोध किया

jalore
jalore

जवाई बांध के पानी पर जालोर का एक तिहाई हिस्सा तय करने की मांग को लेकर किसानों का महापड़ाव 24 दिन से जारी है। महापड़ाव पर गुरुवार को बड़ी संख्या में किसान महिलाओं ने गीत गाकर सरकार के विरोध प्रदर्शन किया।वहां पर महिलाओं ने नारेबाजी व मटकिया फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया।

 

rajasthan

जालोर में जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ के आह्वान पर जवाई जल बंटवारे की मांग को लेकर धरने के 23वें दिन किसानों व महिलाओं ने धरना स्थल पर गीत गाकर सरकार का विरोध किया। गीत में महिलाओं ने गाया कि जवाई बांध रो पानी छोड़ो, मोदीजी- मोदीजी, जालोर में पानी रो पीढ़ियों अकाल, मोरे बालकिया पानी के लिए तरसे हो मोदीजी सहित विभिन्न गीत गाकर विरोध कर पानी की मांग की इसके बाद बड़ी संख्या में किसान व महिलाओं ने शहर में रैली निकाल कर जालोर के राजेन्द्र नगर में स्थित जालोर क्लब में पहुंची।

जहां राजस्थान सरकार को एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में चल रहे युवा सम्मेलन व रोजगार उत्सव कार्यक्रम में राजस्थान की भाजपा सरकार के विरोध करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के नाम से हाय-हाय के नारे लगाए। महिलाओं ने क्लब के गेट के आगे मटकियां फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया और जवाई बांध के पानी पर जालोर को अपना हक देने की मांग की।

https://chankyanewsindia.com/

https://chanakyanewsindiarajasthan.com/

https://x.com/rajsthan15735

https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

Jodhpur// जोधपुर में डॉक्टर ने की आत्महत्या की , पत्नी के खिलाफ अपशब्द लिखा पेपर

Rajasthan// बालोतरा आज बंद, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन-समाज

Rajasthan// पेट्रोल पंप पर हुए झगड़े का बदला, दो युवकों ने मशीन के पास आग लगाकर हुए फरार

Banswara// प्रदर्शन करने जा रहे थे BAP विधायक, बॉर्डर पर पुलिस ने रोका

Rajasthan// CM काफिले के एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले ASI का शव लेने से परिजनों का इनकार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *