Rajasthan// राइजिंग राजस्थान समिट में मंत्री खींवसर बोले- निवेश के लिए है आदर्श राज्य

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दूसरे दिन मंगलवार को अमेरिका कंट्री सेशन में सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग पर गहन चर्चा हुई। इस सत्र को राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा – राजस्थान अब केवल एक रेगिस्तानी राज्य नहीं, बल्कि उभरते हुए अवसरों की भूमि है। उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी को आर्थिक समृद्धि और रोजगार सृजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
Rajasthan
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और भारत जल्द ही तीसरा सबसे बड़ा आर्थिक लोकतंत्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने उल्लेख किया कि अमेरिकी कंपनियां पहले ही भारत में 1000 से अधिक उद्योग संचालित कर रही हैं और Apple जैसी कंपनियों ने भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। राजस्थान की भूमिका पर जोर देते हुए, उन्होंने बताया कि राज्य दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का 30% हिस्सा कवर करता है और इसकी भौगोलिक स्थिति उद्योग और लॉजिस्टिक्स के लिए आदर्श है।
मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान में एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, भारतमाला योजना, और पीएम गतिशक्ति पोर्टल जैसे प्रोजेक्ट्स ने निवेशकों के लिए शानदार आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराया है। राजस्थान निवेश के लिए आदर्श राज्य है। उन्होंने राज्य के युवा कार्यबल और प्रतिभा के भंडार पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रतिबद्धता ने इस समिट को संभव बनाया है।
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/
https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
Rajasthan// 12 दिसम्बर को जोधपुर में रहेंगे CM भजनलाल ; 155 स्टार्टअप को जोधपुर से ग्रांट बांटेंगे
Rajasthan// मंत्री जोगाराम पटेल बोले – 2030 तक 125 गीगावाट क्षमता का योगदान करने के लक्ष्य