Rajasthan// कोटा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा – चुनाव जीतने के लिए गांवों में जाओ, 100 प्रतिशत जीतोगे

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री स्वत्रंत प्रभार हीरालाल नागर ने कहा- ये गलतफहमी है कि कोई विकास कराकर चुनाव जीतता है। चुनाव जीतने के लिए गांवों में जाओ, लोगों से मिलो, राम-राम करते रहो, 100 प्रतिशत जीतोगे।
ऊर्जा मंत्री ने यह बयान 7 दिसंबर को कोटा के सिमलिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही थी। ऊर्जा मंत्री शनिवार को सांगोद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान सिमलिया में लक्ष्य वाटर पार्क एंड रिजॉर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। इसी बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा- विकास की योजनाओं का आप सबको ध्यान है। मै एक बात कहना चाहता हूं। कोई यूं कह दे कि विकास करने से चुनाव जीता हूं। ये भूल मत करना। विकास करने से कोई चुनाव नही जीतता। ये बहुत गलतफहमी है कि हमने विकास कर दिया, उस गांव में जाना ही मत। ऐसा है तो पक्का है आप चुनाव हारोगे।
rajasthan
उन्होंने कहा- आप विकास मत करो, लेकिन गांव में सतत संपर्क करते रहो, लोगों से मिलते-जुलते रहो, हारी-बीमारी के बारे में बातचीत करते रहो। राम-राम करते रहो 100 प्रतिशत चुनाव जीतोगे।
बैठक में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने घोषणा करते हुए कहा कि संगठन पर्व के दौरान जिन कार्यकर्ताओं ने 100 से अधिक सदस्य बनाए हैं। उन्हें दिल्ली का भ्रमण कराया जाएगा। इसको लेकर सूचियां बन गई हैं और जल्दी ही बसें लगाकर दिल्ली भेजा जाएगा।
मंत्री हीरालाल नागर ने सुल्तानपुर कृषि उपज मंडी में कृषि मेले का भी शुभारंभ किया था। इस दौरान किसानों से कहा- खाद की चिंता मत करो, जैविक खेती पर ध्यान दो। आज केमिकल युक्त खाद का ज्यादा उपयोग हो रहा है। उसका परिणाम भी भुगत रहो हो।
https://www.chankyanewsindia.com/
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/
https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
Rajasthan// राजस्थान समिट में 50 हजार करोड़ का निवेश करेंगे आदित्य बिड़ला समूह
Jaipur// शो के बीच में उठे CM भजनलाल और मंत्री तो सिंगर सोनू निगम ने नाराजगी जताई.
Rajasthan// सीएम भजनलाल ने कहा- कि अगर महिलाएं आगे बढेंगी तो देश आगे बढ़ेगाR
ajasthan// किशन रेड्डी देश की अर्थव्यवस्था में खनन क्षेत्र की अहम भूमिका