NAGAUR // बरवाली गांव में जांच के दौरान बढ़ा विवाद, पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव

नागौर जिले के मकराना इलाके के बरवाली गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिस कांस्टेबल एक महिला को धक्का देता दिखाई दे रहा है। दरअसल, मकराना पुलिस की टीम एक प्रकरण की जांच के लिए गांव पहुंची थी।

इस दौरान पुलिस ने जब एक युवक को हिरासत में लिया तो महिला ने विरोध किया। इसी बीच पुलिस कांस्टेबल ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि गांव में जांच करने पहुंची टीम पर पथराव किया गया। इस पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। आरोप यह भी है कि पुलिसकर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने एक महिला और युवक को हिरासत में लिया है।
https://www.instagram.com/thechanakyatvrajasthan15/
चाणकय इंडिया न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इस घटना ने पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
SAWAI-MADHOPUR // स्कूल भवन का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे